खतरे के निशान से ऊपर गंगा, तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी
गाजीपुर, सितम्बर 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 63.260 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर खतरे के बिंदु 63.105 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर में प्रति घंटे करीब 1 सेंटीमीटर की वृद्धि का क्रम जारी है, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, डी.डी.एम.ए./ई.ओ.सी., कलेक्ट्रेट गाजीपुर की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि वर्तमान समय में गंगा खतरा निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: दो सेमी प्रति घंटा कम हो रहा गंगा का जल स्तर गंगा के जलस्तर को लेकर निर्धारित मापदंड के अनुसार 59.906 मीटर सामान्य जलस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.