बोकारो, जून 19 -- बेरमो/तेनुघाट, प्रतिनिधि। चार दिनों से लगातार बारिश के दौरान एशिया महादेश के सबसे बड़े कच्चे डैमों की गिनती में शामिल बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय स्थित तेनुघाट डैम का जलस्तर गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे खतरे के निशान 852 फीट तक पहुंच गया। ऐसे में डैम व तटीय इलाकों की सुरक्षा के मद्देनजर तेनुघाट बांध प्रमंडल की चिंता बढ़ गई। और 11.30 बजे और 4 रेडियल गेट खोल दिए गए। जबकि इससे पहले सुबह 8 बजे 2 रेडियल गेट खोले गए थे। बीते बुधवार को सुबह 2 रेडियल गेट खोले जाने सहित अबतक कुल 8 गेट रेडियल गेट खोल दिए गए हैं। तेनुघाट डैम में कुल 10 रेडियल व 8 अंडर स्लुइस गेट : तेनुघाट डैम में कुल 10 रेडियल गेट (मेन फाटक) और 8 अंडर स्लुइस गेट (मिनी फाटक) है। वहीं स्टोरेज क्षमता 865 फीट है। 17634 एकड़ में यह डैम फैला हुआ है। तेनुघाट बांध...