अलीगढ़, मई 18 -- (विश्व सूजन आंत्र रोग दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के बीच पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बार-बार पेट दर्द, दस्त, गैस, सूजन और कमजोरी जैसे लक्षणों को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना गंभीर आंत्र रोगों का कारण बन सकता है। खासतौर पर युवाओं में सूजन आंत्र रोग और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।डॉक्टरों का कहना है कि बाहर का तला-भुना भोजन, फास्ट फूड, देर रात तक जागना और तनावपूर्ण दिनचर्या पेट की बीमारियों को बढ़ावा दे रही है। यह भी पढ़ें- आईबीडी को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी: डॉ. चंदन लंबे समय तक आंतों में सूजन रहने से शरीर में पोषण की कमी, वजन घटना, कमजोरी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी सामने आने लगती ...