बलिया, अगस्त 27 -- बेल्थरारोड। खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर घटाव हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 30 सेमी जलस्तर में कमी हुई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की शाम चार बजे जलस्तर 63.94 मीटर दर्ज किया गया, जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया। इससे बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। अगले 24 घंटे में डेढ़ डेढ़ सेंटीमीटर जलस्तर में घटाव का पूर्वानुमान किया है, जिससे तटवर्ती लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- जिले में खतरे के निशान से नीचे बह रही गंडक यह भी पढ़ें- सरयू नदी का और घट गया जलस्तर, खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे पहुंची यह भी पढ़ें- UP Flood: बस्ती में घटा सरयू का जलस्तर, बाढ़ के अलर्ट पर महाराजगंज एडीएम ने निचलौल में किया कैंप

हिंदी हि...