गंगापार, फरवरी 25 -- भीड़भाड़ वाले गौहनिया चौराहे पर छोटे और बड़े लोडिंग वाहन, अप्पे, ई रिक्शा सहित अन्य चालकों की मनमानी लगातार सडक़ों पर बढ़ती जा रही है और उनकी लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी तथा खतरे का कारण बन रही है। हालात यह हैं कि कई भारी लोडिंग वाहन व रिक्शा चालक भारी और नुकीले लोहे के सरिए, गिट्टी,बालू व अन्य सामग्री लादकर सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। कई वाहनों में सरिया पीछे की ओर करीब 4 से 5 फीट तक बाहर निकला रहता है, जो किसी भी समय गंभीर हादसे कारण बन सकता है। गौहनिया चौराहे से करमा करछना मार्ग, जारी मार्ग, जसरा मार्ग और घूरपुर प्रयागराज सहित मुख्य मार्गों में दिन भर इस तरह के खतरनाक दृश्य देखने को मिलते हैं। गिट्टी,बालू और लोहे से लदे ओवरलोडिंग वाहन न केवल यातायात जाम का कारण बन रहे हैं, बल्कि पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.