चंदौली, मार्च 7 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के पोल, खड़े सूखे और जर्जर पेड़ राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। शिकारगंज के पास दुबेपुर गांव के समीप तथा ऊंचहरा गांव के पास सड़क किनारे लगे शीशम और सीरीश के कई पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। इन पेड़ों की हालत इतनी खराब हो गई है कि तेज हवा चलने या बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान इनमें कंपन होने लगता है। ऐसे में कभी भी इनके गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चकिया-अहरौरा मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। ट्रक, बस और अन्य बड़े वाहन जब सड़क से गुजरते हैं तो उनके कंपन से सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ हिलने लगते हैं। इससे आने-जाने वाले राहगीरों, बाइक सवारों और स्थानीय लोगों में डर बना रहता है। ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.