धनबाद, सितम्बर 2 -- डेंगू से बचाव के लिए शहर में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की तलाश और उसे नष्ट करने का अभियान चल रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के कंटेनर सर्वे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के अपार्टमेंट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बड़े आवासीय भवनों और अस्पतालों के फायर सेफ्टी वाटर टैंक में डेंगू फैलाने वाले मादा एडीज एजिप्टी मच्छर का लार्वा पाया गया है। इन टैंकों में लंबे समय से जमा साफ पानी मच्छरों के लिए सुरक्षित प्रजनन स्थल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेनर सर्वे के दौरान अलग-अलग संस्थानों और भवनों में पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच की। इसी क्रम में फायर सेफ्टी के लिए बनाए गए पानी के टैंकों में भी लार्वा मिलने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि फायर सेफ्टी सिस्टम के लिए बनाए गए टैंकों में पानी लंबे समय तक जमा रहता है। ...