आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली की पुलिस ने खतरनाक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोपी को पकड़ा है। उसने बुलेट मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। सोशल मीडियो पर रील वायरल होने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी सर्वेश सोनकर निवासी डीएवी कांशीराम आवास थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। उसकी बुलेट को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...