लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज के ग्राम पटिहन रोड पर एक जहरीला सांप निकलने से दहशत फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंचे रेस्क्युअर राम गोविंद की टीम ने सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पटिहन रोड स्थित एक दुकान के नजदीक वहां मौजूद लोगों को एक सांप दिखाई दिया। जिसे लोग अजगर का बच्चा समझने की भूल कर बैठे थे, लेकिन समय रहते दुकानदार ओमराज वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप की तस्वीर ली और उसे गूगल पर सर्च किया, जिससे पता चला कि यह अजगर नहीं बल्कि जानलेवा रसेल वाइपर सांप है। यह भी पढ़ें- दुधवा में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मंथन इसके बाद उन्होंने राम गोविंद रेस्क्यू टीम को साफ होने की सूचना दी सूचना मिलते ही टीम के। सदस्य राम गोविंद, रोहित और पंकज तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां दो...