भभुआ, दिसम्बर 15 -- जंगल-पहाड़ से घिरे अधौरा की दुर्गम घाटी और घुमावदार पथ से यात्रा बनी खतरनाक कई लोग गंवा चुके हैं जान और कई हो चुके हैं गंभीर रूप से घायल, गिर जाते हैं नींचे (बोले भभुआ) अधौरा, एक संवाददाता। जंगल और पहाड़ से घिरी अधौरा की दुर्गम घाटी व घुमावदार सड़क से वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा करने से न यात्री मान रहे हैं और न अधिकारी ऐसी यात्रा को रोकने की दिशा में सख्त दिख रहे हैं। यात्रियों से वाहन भर जाने पर ही चालक वाहन को लेकर निकलते हैं। ऐसे में वनवासियों को इंतजार करना पड़ता है। चालक सीट पर क्षमता से अधिक यात्री को बैठाते हैं। हद तो तब हो जाती है जब यात्री वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा करते दिखते हैं। अधौरा के उदय शंकर प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र रितिक रोशन बस की छत पर बैठकर 30 जून को यात्रा कर रहा था। बस जैसे ही तेलहाड़ कुंड व मु...