मॉस्को, सितम्बर 2 -- ईरान से युद्ध लड़ रहे अमेरिका को रूस बड़ा झटका दे रहा है। दरअसल, रूस 2023 से ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाने में मदद कर रहा है। ये ऐसी मिसाइलें हैं, जोकि अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बना सकती हैं। मालूम हो कि अमेरिका और रूस के बीच कई सालों से तनाव बना है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। उधर, ईरान और अमेरिका के बीच जंग चल रही है। फाइनेंशियिल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सालों से चल रहे इस सीक्रेट प्रोग्राम का कोडनेम C430L है। यह अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ जंग शुरू करने के बाद भी जारी रहा है। रूस ने लंबे समय से वेस्ट एशिया में ईरान का साथ दिया है और दोनों देश चीन और नॉर्थ कोरिया के साथ एंटी-वेस्ट 'क्रिंक' ब्लॉक का हिस्सा हैं। सुपरसोनिक क्रूज...