निखिल पाठक, जुलाई 11 -- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक अनोखे और संवेदनशील तस्करी मामले में वियतनामी मूल के नागरिक लाई वान थान को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज या मंजूरी के भारत में भारी मात्रा में विदेशी और दुर्लभ प्रजाति के जिंदा जीव-जंतु (खतरनाक मकड़ियां, बिच्छू और जहरीले कीड़े) व पौधे ला रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धांत सिहाग की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत ने आरोपी की इस दलील को खारिज कर दिया कि इन जीव-जंतुओं को वह निजी उपभोग के लिए ला रहा था। कस्टम विभाग की तरफ से हिरासत मांगते हुए विशेष लोक अभियोजक पुनीत सिंघल ने अदालत को बताया कि आरोपी जिन जीवों और पौधों को ...