सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- पुपरी। गाढ़ा जैतपुर कोठी बाईपास सड़क के मध्य पुलिया पर बन चुका बड़ा गढ्ढा जानलेवा व खतरनाक बन चुका है। इस सड़क पर आए दिन गढ्ढा में फंसकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुपरी शहर में कभी कभार सड़क जाम की स्थिति होने पर गाढ़ा जैतपुर कोठी होकर बाईपास सड़क का निर्माण कराया गया। बाईपास सड़क के मध्य बनाए गए पुलिया में निर्माण के समय क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप लगाया गया था। इनदिनों क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप पुलिया पर टूटकर बड़ा गढ्ढा बन चुका है। इससे आम लोगों के आवागमन को खतरनाक बना चुका है। प्रायः बाइक सवार गढ्ढा में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। जरूरत है समय रहते पुलिया के गढ्ढा को पाटकर आवागमन के लायक बनाए जाने की। ताकि दुर्घटना की संभावना नही रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.