रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने बुधवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे नाला सफाई व नाली निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। वार्ड 12 गौस नगर, वार्ड 6 बांधगाड़ी, वार्ड 32 पंचशील नगर, वार्ड 25 साकेत विहार की साफ-सफाई व्यवस्था व वार्ड 23 गुरुनानक स्कूल के समीप, नाला रोड, हिंदपीढ़ी बड़ा नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी प्रमुख नालियों व जलजमाव वाले क्षेत्रों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निगम की स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों को बरसात के पूर्व नालियों की उच्चस्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, खतरनाक नालियों पर बैरिगेटिंग व खुले नालियों को स्लैब से ढ़कने के निर्देश दिए। डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहत...