बहराइच, सितम्बर 25 -- बहराइच। उ.प्र. विधान परिषद निर्वाचन के अन्तर्गत गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पेड-न्यूज के मापदण्डों का निर्धारण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कमेटी (एम.सी.एम.सी.) का गठन किया गया है।जनपद में मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण कमेटी में मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, उप जिलाधिकारी सदर अमन देओल, नानपारा के प्रकाश सिंह, पयागपुर के संजय कुमार पाण्डेय, कैसरगंज प्रशान्त कुमार नायक, महसी के राजेश कुमार अग्रवाल, मिहींपुरवा की मोनालिसा जौहरी, टाइम्स ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधि बिपिन चन्द्र अग्रवाल, दूरदर्शन केन्द्र बहराइच के वरिष्ठ टेक्निशियन राकेश कुमार, जिला सूचना...