कुशीनगर, अप्रैल 29 -- कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा क्षेत्र के तुर्कहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव सेवा शुरू हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। ऑपरेशन सेवा शुरू होते ही डॉक्टरों की टीम ने एक महिला का सफल ऑपरेशन कर प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।क्षेत्र के लोगों की मांग पर कुछ वर्ष पूर्व सीएचसी तुर्कहा में ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन महिला डॉक्टर की कमी के चलते यह सेवा कुछ महीनों बाद ही बंद हो गई। इसके बाद क्षेत्र की महिलाओं को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा था, जहां प्रसव के दौरान कई अप्रिय घटनाएं सामने आईं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने डिप्टी एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मु...