कुशीनगर, मार्च 15 -- पडरौना। पिछले दिनों नीतू नाम की जिस महिला की मौत सामान्य प्रसव के बाद कोटवा के खुशी हॉस्पिटल में हुई थी, जहां अस्पताल संचालक पर ही प्रसव कराने का आरोप लगा था। परिजन उसे पहले खड्डा पीएचसी पर ही ले गए थे, लेकिन वहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तैनात न होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अगर वहां गायनी की डॉक्टर पहले से तैनात होतीं तो शायद महिला का प्रसव वहीं हो सकता था और उसकी जान बच सकती थी। सीएमओ ने बताया कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले को मिली एमएस गायनी डॉ. पूजा को खड्डा क्षेत्र की तुर्कहां सीएचसी पर तैनात कर दिया गया है। ताकि अब वहां इलाज के अभाव में इस तरह की किसी महिला मरीज की जान खतरे में न पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...