कुशीनगर, मई 5 -- खड्डा। पांच में से तीन राज्यों प. बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद खड्डा के सुभाष चौक पर भाजपा पदाधिकारियों ने विधायक विवेकानंद पांडेय की अगुवाई में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशियों का इजहार किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास एवं पार्टी की नीतियों की जीत है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डॉ. निलेश मिश्रा, मनोज जायसवाल, सभासद प्रदीप सिंह, पवन मद्धेशिया, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, प्रिंस मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, सुधीर दुबे, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न यह भी पढ़ें- चुनाव परिणाम को लेकर एनडीए क...