कुशीनगर, अप्रैल 7 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा के सुभाष नगर मोहल्ले में बहुजन साहित्य मेला का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा व प्रधान सुभाष गौतम ने फीता काटकर तथा गौतम बुद्ध व बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर लगा यह साहित्य मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। मुख्य अतिथियों ने साहित्य मेले में संविधान पुस्तक से लगायत विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि डाक्टर बाबा साहेब आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक लेखक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके अधिकार को दिलाया। ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर लगाया गया यह बहुजन साहित्य मेला हम सभी के लिए गर्व की...