कुशीनगर, मार्च 18 -- खड्डा , हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा तहसील क्षेत्र में स्थित प्राइवेट अस्पतालों पर आए दिन मरीजों की हो रही मौत की खबरें आने के बाद मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर पारसनाथ गुप्ता ने नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के साथ प्राइवेट अस्पतालों व पैथोलॉजी लैब तथा अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी की। भुजौली स्थित कृष्णा अस्पताल को सील कर दिया गया। छह निजी अस्पतालों को नोटिस भेजा है।लगभग दो सप्ताह पूर्व खड्डा तहसील क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में मठिया निवासी जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी किया था। इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी खड्डा क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से अस्पताल चल रहे हैं। मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर पीएन गुप्ता ने न...