खड्डा क्षेत्र में आठ गांव बाढ़ की चपेट में
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- कुशीनगर। बड़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से सीओ सर्किल खड्डा के आठ गांव प्रभावित हुए हैं। नदी के इस पार थाना खड्डा क्षेत्र के शालिकपुर और महादेवा में करीब 10 घर प्रभावित हैं। सभी परिवारों को सुरक्षित स्कूल में रखा गया है। वहीं नदी के उस पार शिवपुर चौकी क्षेत्र के शिवपुर, मर्जावा, बसंतपुर, हरिहरपुर, नारायणपुर और बालगोविंद छपरा गांव प्रभावित हैं। हरिहरपुर में करीब 20 घरों में दो फुट तक पानी पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की चार टीमें और एक पीएसी फ्लड कंपनी लगाई गई है। शालिकपुर चौकी क्षेत्र में दो और शिवपुर चौकी क्षेत्र में दो एसडीआरएफ टीमें तैनात हैं। ठोकर नंबर तीन पर भी एक टीम लगाई गई है। प्रभावित परिवारों को पंचायत भवन और स्कूलों में सुरक्षित रखा गया है तथा उनके लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की गई है। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.