कुशीनगर, मई 31 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास खड्डा के रेता क्षेत्र में 13 करोड़ 42 लाख की लागत से बनने वाले 5 संपर्क मार्गों का शनिवार को शिलान्यास व भूमि पूजन सांसद विजय कुमार दुबे व खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया। आजादी के बाद पहली बार रेता क्षेत्र को एक साथ पांच पक्की सड़कें मिलने से रेता वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।रेता क्षेत्र की स्थिति खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर व नारायणपुर आदि गांवों में करीब 25 हजार लोग निवास करते हैं, लेकिन उक्त गांवों के लोगों को आजादी के बाद भी पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी थी। रेता वासियों की इस दुश्वारियों को देखते हुए खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पिछले 24 फरवरी 2025 को बजट सत्र के दौरान आजादी के बाद भी र...