सोनभद्र, जून 25 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की भोर खडे़ वाहन से पीछे से टकराकर डीजे वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण डीजे वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। डीजे वाहन सवार दुद्धी में कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चुर्क लौट रहे थे।दुद्धी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर डीजे वाहन सवार गुरुवार की भोर चुर्क लौट रहे थे। जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान डीजे चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खडे़ वाहन में पीछे से घुस गया। इससे डीजे में सवार 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व. रामध्यान मौर्या निवासी लोढी राबर्टसगंज और 3...