सोनभद्र, मई 9 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला शहीद स्थल के पास शुक्रवार की रात सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में बाइक सवार पीछे से घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार चोपन के तेलगुड़वा से ओबरा के गजराजनगर जा रहा था। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामजनक शुक्रवार की रात लगभग साढे़ 10 बजे चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा की तरफ से अपने घर ओबरा लौट रहा था। जैसे ही वह डाला शहीद स्थल के पास पहुंचा, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। उधर घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल युवक को डाला बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.