जहानाबाद, फरवरी 25 -- मां और मौसी गंभीर, दोनों पटना रेफर धनरुआ के पभेड़ी मोड़ की घटना जहानाबाद का रहने वाला था युवक नई बाइक की पूजा करने वीर महादेव जा रहा था धनरुआ। धनरुआ स्थित वीर महादेव मंदिर से नई बाइक की पूजा कराने जा रहे रौशन कुमार (30) ने खड़े हाइवा से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर धनरुआ स्थित पभेड़ी मोड़ के पास हुई। बाइक पर सवार उसकी मां संगीता देवी और मौसी गंभीर रूप से घायल है। रोशन जहानाबाद के काको पाली निवासी सुधीर शर्मा का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौशन अपनी मां संगीता देवी और मौसी के साथ नई बाइक की पूजा करने वीर महादेव स्थान मंदिर जा रहा था। पभेड़ी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा में पीछे से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लो...