खड़े हनुमान के लिए अब उमा भारती भी खड़ी हुईं, CM मोहन यादव को लिखा लेटर
उज्जैन, सितम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित खड़े हनुमान मंदिर को लेकर अब प्रशासन के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही है हिंदूवादी संगठन, श्रद्धालु,के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर प्लान बदलने का अनुरोध किया है। वहीं, सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा है कि आस्था से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर सभी संबंधित पक्षों की सहमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। हालांकि, प्रशासन की ओर से बुधवार को खड़े हनुमान की मूर्ति की गहराई की जांच आईआईटी विशेषज्ञों से कराने की बात कही गई थी। गुरुवार को पूरे दिन मंदिर परिसर में जांच टीम के पहुंचने को लेकर कोई गतिविधि नजर नहीं आई। पुजारी महेश बैरागी ने बताया किं प्रशासन की ओर से उन्हें जांच टीम के आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उज्जैन में सिहस्थ 2028 को लेकर कंठाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.