खड़े मालवाहक में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
वाराणसी, अप्रैल 26 -- शिवपुर। हरिहरपुर रिंग रोड पर शनिवार सुबह 7 बजे के करीब एक खराब अवस्था में रिंग रोड किनारे एक ट्रक खड़ा था। हरहुआ की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मऊगंज (जिला रीवा) निवासी 38 वर्षीय राजीव लोचन चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक ने ट्रक चालक राजीव लोचन चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। राजीव लोचन चौरसिया के पिता लालमणि चौरसिया ने बताया बेटा पुणे से सामान लोड करके बीते दिनों घर आया था। यह भी पढ़ें- सोनीपत में दताचौली खुर्द के डंपर चालक की सड़क हादसे में मौत उसके दो बेटे, एक बेटी है। पत्नी का नाम उर्मिला चौरसिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.