भदोही, जून 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर के जौनपुर बाईपास मार्ग मथुरापुर गांव के पास रविवार की अल सुबह खड़े पिकअप में ट्रक चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। पास में ही खाट में बैठे दो लोग वाहनों की जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एमबीएस ले जाने पर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, सड़क जाम की सूचना पर पुलिस धमकी और लोगों को शांत कराया।

घायल व्यक्तियों की स्थिति शहर के इंद्रामिल-जौनपुर बाईपास मार्ग मथुरापुर गांव स्थित एक टेंट की दुकान के पास जुगनू यादव का पिकअप शनिवार सड़क किनारे रात खड़ा था। काफी गर्मी के कारण गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार यादव एवं कालीन की धुलाई करने वाले बलिया निवासी राजमणि रविवार की अल सुबह पांच बजे एक खाट पर बैठे थे। उसी दौरान जौनपुर से मिर्जापुर की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक चालक ने झपकी आने पर पिकअप में जोरदार धक्का मार दि...