बहराइच, मार्च 5 -- महसी/ तेजवापुर, संवाददाता । सीतापुर बहराइच हाईवे के कल्यानपुरवा के पास मंगलवार देर रात नैमिष्यारण से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही निजी बस सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकरा ग ई। जिसके चलते बस में आगे सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटे आ गई। घायलों को रमपुरवा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दो घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। अन्य घायलों को इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया गया है। बस में लगभग 45 तीर्थ यात्री सवार थे। मवेशी को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हुई है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाने के चंद्रावा गांव से होली से एक दिन पूर्व एक निजी बस में लगभग 45 तीर्थयात्रियों का जत्था होलिकोत्सव मनाने लखीमपुर नैमिष्यारण गया था। वहां से तीर्थयात्रियों का जत्था चंद्रावा आ रहा था। मंगलवार रात लगभग एक बजे बह...