गंगापार, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र के नवाबगंज बाईपास पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महाराष्ट्र के भुसावल से केला लादकर कुशीनगर जा रहा ट्रक निर्माणाधीन हाईवे पर आगे खड़े डंपर से जा टकराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे एक ट्रक भुसावल (महाराष्ट्र) से केला लेकर कुशीनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक नवाबगंज बाईपास के ऊपर बने कोखराज-हंडिया हाईवे पर पहुंचा, जहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, सामने खड़े डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के चालक मोहम्मद साहबान 38 पुत्र मोहम्मद यूसुफ, निवासी खरवई थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसआई दीपक कुमार ने स्थिति ...