बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। ओरन से बांदा रोड पर बिसंडा के पहले चौधरी कृषि फार्म के पास बीती रात्रि एक डंपर खराब हो गया। इस कारण वह रोड पर ही खड़ा था। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने घने कोहरे के कारण उससे टकरा गया। डंपर में चालक तरखरी निवासी सुनील घायल होकर फंस गया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग आ गए। सभी मिलकर घायल ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...