प्रयागराज, जनवरी 31 -- रामपुर पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र में नौगवां सलैया निवासी 38 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र सूर्यजीत पाल और बड़गोहना निवासी 35 वर्षीय दीपक पटेल पुत्र ब्रह्मानंद पटेल दोस्त थे। दोनों शुक्रवार को शहर गए थे। मेडिकल स्टोर संचालक दीपक पटेल को दवाइयां लेनी थीं। रात लगभग 10 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। कोहरा भी था। तभी उनकी बाइक रामपुर पुलिस चौकी के पास स्थित क्रेशर प्लांट के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना औद्योगिक थाने में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को करछना सीए...