अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अकराबाद, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम नानऊ-पिलखना रोड पर नगला रिसालदार के निकट ईंटों से भरे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉले के पीछे से एक बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अलीगढ़ भेजा गया है। बताया गया कि मंगलवार देर शाम नानऊ-छर्रा रोड पर परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग में पकड़े जाने के डर से कई वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए थे, जिनमें ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉला भी शामिल था। इसी दौरान पिलखना की ओर से आ रही एक बाइक ट्रॉले के पीछे से जा टकराई, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी अकराबाद भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल...