गाजीपुर, मार्च 31 -- मरदह (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह के कैथवली चट्टी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहा अनियंत्रित डीसीएम जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम के चालक खलासी बाल-बाल बच गए। डीसीएम मऊ की तरफ जा रहा था। डीसीएम चालक संजय, खलासी निवासी फतेहगंज, बरेली बाल-बाल बच गए। फोरलेन मार्ग पर होटल ढाबों के पास खड़े वाहनों की वजह से लगातार हादसे हो रहे है। सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे खासकर रात और सुबह के समय सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते। पीछे से आने वाले वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई लोगो की ऐसे हादसों में जाने जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन पर अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.