जौनपुर, फरवरी 27 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित चारमिनार फैक्ट्री के पास गुरुवार को हाईवे पर खड़े टेलर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। धीरे धीरे वह विकराल रूप ले लिया। उसकी लपटे देखकर लोग घटना स्थल पर दौड़ने लगे। तत्काल घटना स्थल पर चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा प्रसाद मिश्र अपने हमराहियों के साथ पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे भारी नुकसान होने से बच गया। चालक बाल बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...