फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल फ्लाईओवर पर खड़े ट्रॉले में एक एक ऑटो टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शुक्रवार मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक, बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। नौ अप्रैल को वह अपने दोस्त आदित्य, गौरव, नितेश, धीरज और प्रशांत के साथ ऑटो में बदरपुर गया था। देर रात सभी ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो बड़खल फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था तो वहां पर ट्रॉला खड़ा था। ट्राला चालक ने पार्किंग लाइट भी नहीं जलाई हुई थी। अंधेरे के कारण चालक को सड़क...