इटावा औरैया, मार्च 20 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के मलाजनी के पास हाईवे पर खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार लोडर जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में लोडर चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव ऊंचा निवासी 40 वर्षीय संजू पुत्र राजकुमार लोडर लेकर हरियाणा के झज्जर से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ उसके दो बेटे 12 वर्षीय ईशू और दस वर्षीय निखिल भी सवार थे। रास्ते में फिरोजाबाद से कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के पालनपुर गांव निवासी रामदास अपनी पत्नी लौंग श्री, भगवान दास पुत्र दुर्जन लाल तथा मूसानगर थाना क्षेत्र के मखौली गांव निवासी गया चरण पुत्र लक्ष्मण के साथ लोडर में सवार हो गए थे। ...