मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रक से करीब 70 लीटर डीजल चोरी हो गया। पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव चक फाजलपुर निवासी वसीम अकरम ने मूंढापांडे थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है। पीड़ित के अनुसार बीती 6 अप्रैल की रात उसका ट्रक गांव मोहम्मद कुलीपुर उर्फ नगला में प्रधान की दुकानों के पास बांस से लदी खड़ा था, जहां बांस उतारे जाने थे। चालक का आरोप है कि देर रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने ट्रक से लगभग 70 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.