कानपुर, मई 8 -- सरसौल। महाराजपुर थानाक्षेत्र के नगरा मोड़ स्थित एक ढाबे के पास खड़े एक ट्रक से चोरों ने मोबाइल और करीब छह हजार रुपये पार कर दिए। घटना के दौरान पीड़ित चालक ट्रक में ही सो रहा था। उठने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने महाराजपुर थाने में शिकायत की है। कानपुर देहात के ग्राम मिलानपुर, थाना अमराहठ निवासी ट्रक चालक दीपक कुमार के अनुसार वह बिलासपुर से कोलकाता माल लेकर जा रहे थे। रास्ते में थकान के कारण वह नगरा मोड़ स्थित शिव ढाबे के पास ट्रक खड़ा कर आराम करने लगे। तभी चोर ने मोबाइल और छह हजार रुपये पार कर दिये। यह भी पढ़ें- पीरूमदारा में स्टोन क्रशर पर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चोरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.