सासाराम, मई 10 -- दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के पचौली मोड़ और मिल्की गांव के समीप रविवार सुबह करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि तीन दिन पहले से सड़क पर खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। वहीं हादसे के कारण तीन घंटे एनएच पर परिचालन पूरी तरह से ठप रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...