बलिया, अप्रैल 18 -- रसड़ा। कस्बा के गढि़या रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गयी। हादसे में क्षेत्र के दलई तिवारीपुर (अखनपुरा) निवासी 27 वर्षीय सूर्यनाथ राम की मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक महतवार गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल लेने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच रेलवे क्रासिंग के पास खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल युवक को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। यह भी पढ़ें- फतेहपुर में खड़...