फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर,संवाददाता। कल्यानपुर थाना के पहरवापुर गांव के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कल्यानपुर थाना के मौहार गांव निवासी 35 वर्षीय कुलदीप आवश्यक कार्य से बिंदकी गया था। देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में पहरवापुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुलदीप घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...