खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की इलाज के दौरान मौत
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- थाना क्षेत्र के लालपुर बैरियर स्थित शेरे पंजाब ढाबा के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर सूचना मिली थी कि लालपुर बैरियर पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंची थाना फरधान पुलिस ने पाया कि पिकअप वाहन गोला की ओर से लखीमपुर जा रहा था। इसी दौरान वाहन शेरे पंजाब ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक देवेंद्र सिंह उर्फ पंचम सिंह (38 वर्ष) पुत्र रामशरण सिंह निवासी ग्राम जगन्नाथपुर थाना फरधान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया। हादसे के बाद भी यातायात सामान्य र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.