गिरडीह, अप्रैल 12 -- बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार सुबह हुई सड़क दुघर्टना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बगोदर ट्रामा सेंटर में तीनों का प्राथमिक इलाज किया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को धनबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना क्षेत्र के बगोदर- सरिया रोड अंतर्गत अंबाडीह मोड के पास यह घटना हुई है। बताया जाता है कि सरिया से बगोदर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर रोड पर खड़े एक ट्रक में पीछे से ठोकर मार दी। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले शिक्षक शिवेंद्र कुमार की घटना पर नजर पड़ी तब उन्होंने दुर्गा देवी नर्सिंग होम के संचालक सह जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन सचिव ललिता ठाकुर को इ...