वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी (लोहता), संवाद। लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर खेवसीपुर गांव के पास मंगलवार भोर खड़े डंपर में पीछे से डीसीएम भिड़ गया। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। सुबह पुलिस ने वाहनों को किनारे करवाकर आवागमन शुरू कराया। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। हरहुआ की तरफ से तेज रफ्तार डीसीएम आ रहा था। खेवसीपुर में खराब डंपर किनारे खड़ा था। इस दौरान पीछे से आया डीसीएम भिड़ गया। घटना में डीसीएम चालक कन्नौज के राजापुर निवासी 35 वर्षीय रणवीर सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती। इस कारण खराब ट्रक ही नहीं अन्य मालवाहक भी किनारे खड़े होने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...