गंगापार, फरवरी 17 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के कोखराज हंडिया एक्सप्रेस-वे पर मौजूद ऊष्मापुर गांव में अनियंत्रित कंटेनर ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। घटना में सहचालक की मौत हो गई। उतरांव पुलिस ने बताया कि दिल्ली से कोलकाता जा रहा कंटेनर मंगलवार सुबह कोखराज-हंडिया हाईवे बाईपास के ऊष्मापुर गांव के सामने पहुंचा था कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में कंटेनर में जा भिड़ा। उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उत्तम नगर, बीके मोहन गार्डन, वेस्ट दिल्ली निवासी सहचालक विकास 28 पुत्र हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। विधिक कार्रवाई के...