मुजफ्फरपुर, जून 24 -- सरैया। एनएच-722 रेवा रोड पर अंबारा चौक के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें वैशाली जिले के नवादा निवासी 20 वर्षीय विक्की कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जाता है कि विक्की सारण से अंबारा चौक होते हुए घर लौट रहा था। विक्की का सिर फट गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...