खड़े ट्रक में बाइक सवार घुसा, पति-पत्नी और बेटा घायल
चंदौली, मार्च 27 -- पड़ाव। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत भोजपुर गांव में गुरुवार की देर रात्रि एक मसाला कंपनी के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार घुस गया। जिसमें जलीलपुर गांव निवासी बाइक सवार अमित सेठ, पत्नी बीनू सेठ और उनका बेटा यश सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां अमित का हाथ टूट गया। वही पत्नी बीनू की हालत चिंताजनक है। यश को हल्की फुल्की चोटे आई हैं। जिसका प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची डायल112 पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चौकी पर लाकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.