रांची, जून 26 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रातू-ठाकुरगांव सड़क पर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे एक बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से रिम्स भेजा। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि ट्रक चालक वाहन खड़ा कर होटल में खाना खाने गया था, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवक पालकोट के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...