मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर/सकरा। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के दीघरा चौक के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूध लदी पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें सकरा थाने के महमदपुर कंठ निवासी पिकअप वैन के उपचालक राजकुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महमद बुजुर्ग निवासी चालक प्रभात कुमार (30) घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पिकअप वैन के केबिन में फंसे उपचालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। दोनों चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। पिकअप वैन बेला इंडस्ट्रियल एरिया से दूध लेकर मनियारी की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。

परिजनों का आक्रोश घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक हं...